28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड के स्कूल में छात्राओं ने दिखाया ‘असामान्य व्यवहार’, काउंसलिंग के लिए भेजी गई टीम

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक सरकारी स्कूल में छात्राओं ने 'असामान्य व्यवहार' किया। बताया गया है कि 6 से 7 छात्राएं अचानक से चिल्लाने लगीं और फिर बेहोश हो गई, जिसके बाद उनकी काउंसलिंग के लिए टीम भेजी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jul 2022, 1:12 PM IST

students-uttarakhand-school-abnormal-behaviour-team-sent-counselling.jpg

Students in Uttarakhand school exhibit ‘abnormal behaviour’, team sent for counselling

उत्तराखंड के एक सरकारी जूनियर हाई स्कूल से अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसमें बिना किसी कारण के 6 से 7 छात्राएं चिल्लाते, रोते हुए असामान्य व्यवहार करने लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छात्राओं के 'असामान्य व्यवहार' को देखकर स्कूल के शिक्षक और अन्य छात्र डर गए। स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है कि छात्राओं ने भूत-बाधा के कारण ऐसा किया, जिसके कारण वीडियो में एक आदमी छात्राओं को ठीक करने की तमाम कोशिशें करता हुआ दिखाई दे रहा है।

इस घटना के बाद बागेश्वर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रीना जोशी ने बताया कि यह घटना राखौली क्षेत्र के एक सरकारी जूनियर हाई स्कूल में हुई है। मामले की जांच करने के लिए एक मेडिकल टीम भेजी गई, जिन्होंने बताया कि अभी तक छात्राओं के असामान्य व्यवहार की वजहों के बारे में पता नहीं चल पाया है।


जमीन पर बैठी व लेटी हुई दिखाई दे रही हैं छात्राएं

बागेश्वर डीएम रीना जोशी ने बताया कि यह घटना गुरुवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में छात्राएं जमीन पर बैठी व लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं स्थानीय कुमाउनी भाषा में चिल्लाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही एक व्यक्ति बुरी नजर हटाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कुछ स्टाफ के लोग भी लड़कियों को शांत करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो एक निजी चैनल के पत्रकार ने भी शेयर किया है।


कुछ भी गंभीर नहीं

डीएम रीना जोशी ने कहा कि कुछ भी गंभीर नहीं है, हमने छात्राओं की काउंसलिंग के लिए एक टीम भेजी। हम स्थिति को देख रहे हैं, जो सब कुछ नियंत्रण में है। सभी लड़कियां आठवीं कक्षा में हैं, जिनकी हालत ठीक है। हम घटना के सही कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम छात्राओं के साथ नियमित रूप से संपर्क में है। जब तक इस घटना के कारण और समाधान के बारे में पता नहीं हो जाता तब कर नियमित रूप से परामर्श दिया जाएगा।