Waqf Bill: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का नीतीश कुमार, जयंत चौधरी और चिराग पासवान की पार्टी ने समर्थन किया है। वक्फ बिल का समर्थन करने से इन पार्टियों के मुस्लिम नेता नाराज है और एक के बाद एक नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। दरअसल, संसद में वक्फ बिल का समर्थन करना इन पार्टियों को अब भारी पड़ रहा है।