
BJP Surendra Pal Singh Bittu joins Aam Aadmi Party
Surendra Pal Singh Bittu joins AAP: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। BJP नेता सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू पार्टी नेता मनीष सिसौदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरे में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। दो बार के विधायक रहे BJP नेता सुरेंद्र पाल सिंह को AAP के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सुरेंद्र पाल सिंह कांग्रेस के टिकट से तिमारपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। 2017 में वह कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह BJP में शामिल हो गए थे। तब उन्हें दिलीप पांडे के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सुरेंद्र पाल सिंह को AAP के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें AAP से टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
Updated on:
06 Dec 2024 02:21 pm
Published on:
06 Dec 2024 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Punjab Politics: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का दावा, ‘एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव, सरकार हमारी बनेगी’

