13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sushil Modi Love Story : ट्रेन में मुलाकात.. फिर प्यार… और छोड़ दी सियासत, जानें फिर कैसे हुई राजनीति में वापसी

Sushil Modi Love Story: सुशील कुमार मोदी और उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। साल 1985 में सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज की पहली मुलाकात हुई थी।

2 min read
Google source verification

Sushil Modi Love Story: बिहार की राजनीति का वो चेहरा, जिसने कई दशकों तक राजनीति में अपनी पकड़ बनाए रखी। बिहार बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता, उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 13 मई, 2024 को निधन हो गया। पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव के करीबी रहे सु​शील कुमार मोदी आखिरकार कैंसर की जंग हार गए। 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वैसे तो सुशील मोदी के कई राजनीतिक किस्से हैं। राजनीति के अलावा उनकी लव स्टोरी भी बहुत चर्चा में रही। आइये जानते है उनके लव स्टोरी से राजनीतिक करियर के बारे में।

पहली ही नजर में हो गया था प्यार

सुशील कुमार मोदी और उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। साल 1985 में सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज की पहली मुलाकात हुई थी। उन दिनों वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय थे। छात्र राजनीति के चलते वे कई यात्राओं पर भी जाते रहे। दोनों सेकंड क्लास बर्थ में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और पहली ही नजर में एक दूसरे को प्यार हो गया। उस समय सुशील मोदी पटना विश्वविद्यालय के छात्र थे। वहीं, जेसी जॉर्ज इतिहास में पीएचडी कर रही थीं।

मजहब की दीवार तोड़ रचाया ब्याह

सुशील मोदी और जेसी दोनों ही एक दूसरे को लव लेटर लिखते थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। दोनों का अलग-अलग धर्म के साथ भाषा और रीति-रिवाज की दीवार बीच में हो गई। जब दोनों की प्रेम कहानी के बारे में पता चला तो घरवाले भड़क गए।

शादी के बाद राजनीति से बनाई दूरी

घर वाले तो नाराज थे ही इसके अलावा दोनों के प्यार के बीच सुशील मोदी का आरएसएस से जुड़े रहना भी बाधा थी। उन्होंने राजनीति के बजाए अपने प्यार को चुना। उन्होंने आरएसएस को छोड़ दिया। साल 1986 में जेसी जॉर्ज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। शादी के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।

1990 में जीता विधानसभा का चुनाव

सुशील मोदी ने शादी केे बाद एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की शुरूआत की। राजनीति से दूर होकर नए काम में उनका मन नहीं लगा। शादी के 3 साल बाद 1990 में विधानसभा का चुनाव हुआ। सुशील मोदी पहली बार विधानसभा पहुंचे। बिहार के उप मुख्यमंत्री बने।

यह भी पढ़ें- Investment in FD : थोड़ा रिस्क उठाए, कंपनी एफडी में निवेश कर पाएं ज्यादा रिटर्न

यह भी पढ़ें- Sushil Modi Dies: विशेष विमान से पटना लाया जाएगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, राजधानी के गुलाबी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें- Sushil Modi Passes Away: राष्‍ट्रपति, पीएम मोदी, योगी, ममता, लालू, समेत कई नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक