
aadhav-arjun
Vijay Oath Ceremony Controversy: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के नेता जोसेफ सी. विजय के 10 मई 2026 को हुए शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को पहले बजाने को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव एम. वीरपांडियन ने रविवार को कहा कि सरकारी समारोहों में प्रोटोकॉल में 'तमिल थाई वाजथु' (तमिलनाडु का राज्य गीत) को सबसे पहला स्थान दिया जाना चाहिए। अब इस मामले में टीवीके मंत्री आधव अर्जुन की प्रतिक्रिया सामने आई है।
TVK मंत्री अर्जुन ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के निर्देशानुसार ही राष्ट्रगान और तमिल गान गाए है। उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। बता दें कि विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीती थी। विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी बहुमत से 10 विधायक दूर रही। इसके बाद टीवीके ने कांग्रेस, वीसीके, CPI, CPI(M) और आईयूएमएल के समर्थन से सरकार बना ली है।
आपको बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जारी एक पत्र में वीरपांडियन ने समारोह के दौरान गीतों के बजाए जाने के क्रम पर आपत्ति जताई। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' से हुई, उसके बाद राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजाया गया, जबकि 'तमिल थाई वाजथु' तीसरे नंबर पर बजाया गया। पहले CPI ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद सहयोगी दल वीसीके (VCK) ने भी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने समारोह में प्रोटोकॉल बदलने और टीवीके सरकार की धर्मनिरपेक्ष राजनीति पर सवाल उठाए हैं।
रविवार को तमिलगा वेट्री कजगम के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद, राज्य विधानसभा के सभी विधायकों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ लेने वालों में एडप्पादी के पलानीस्वामी, ओ पन्नीरसेल्वम और उदयनिधि स्टालिन जैसे प्रमुख नेता शामिल थे, साथ ही तमिलनाडु के मंत्री एन आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुणराज और केए सेनगोट्टैयन भी शामिल थे।
Updated on:
11 May 2026 01:22 pm
Published on:
11 May 2026 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
