4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में सिर्फ एक ही EXIT POLL निकला लगभग सटीक, कैसे माहौल को भांप नहीं पाए सर्वेयर? 3 कारण

Vijay TVK Leading: एक्टर विजय के टीवीके ने एग्जिट पोल को फेल कर दिया है। रुझानों में 110 सीटों पर बड़ी बढ़त मिली है। DMK और AIADMK को यह बड़ा झटका है।

2 min read
Google source verification

एक्टर विजय। (Photo-IANS)

4 मई 2026 को वोटों की गिनती शुरू होते ही तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया। विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की टीवीके (तमिलगा वेट्री कझगम) की लहर साफ दिख रही है। पार्टी रुझानों में 234 सीटों में से अब तक 100-110 सीटों पर आगे चल रही है।

दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने डीएमके की वापसी और टीवीके को तीसरे नंबर पर बताया था, लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही देखी जा रही है। हालांकि, सिर्फ एक एग्जिट पोल लगभग सटीक निकला है।

कौन सा एग्जिट पोल सटीक निकला?

Axis My India ने टीवीके को 98-120 सीटें दी थीं, यह आंकड़ा अब रुझानों में साफ दिख रहा है। वहीं People’s Pulse, Matrize, P-MARQ ने DMK गठबंधन को 122-145 सीटें और टीवीके को सिर्फ 10-26 सीटें दी थी। जो सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं।

ज्यादातर एजेंसियों ने टीवीके को कम आंका और डीएमके को आराम से बहुमत देते दिखाया। लेकिन असल ट्रेंड्स में टीवीके सबसे आगे है, AIADMK दूसरे और DMK तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

कैसे सुपरफ्लॉप साबित हुए एग्जिट पोल?

TVK का फैक्टर- पहली बार चुनाव लड़ रही टीवीके को ज्यादातर पोल्स ने नजरअंदाज किया। उन्होंने सोचा कि विजय की पॉपुलैरिटी वोट में नहीं बदलेगी, लेकिन महिलाएं, युवा और ग्रामीण इलाकों में टीवीके की लहर चल रही है।

वोट शेयर का गलत अनुमान- पोल्स ने डीएमके का वोट शेयर ज्यादा और टीवीके का कम बताया। लेकिन टीवीके ने 25-30 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर हासिल किया लग रहा है, जो सीटों में भारी उलटफेर ला रहा है।

पिछली गलतियों की पुनरावृत्ति- तमिलनाडु में पहले भी एग्जिट पोल मार्जिन में गलती कर चुके हैं। 2021 में भी डीएमके की सीटें कम आंकी गई थीं। इस बार TVK जैसे नए खिलाड़ी को समझने में पोलिंग एजेंसियां चूक गईं।

क्या बोले विजय के पिता?

अभिनेता विजय के पिता एसए चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा जल्द ही राज्य का मुख्यमंत्री बनने वाला है।

चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले 30 साल से विजय के मन में समाज और तमिल लोगों के लिए कुछ करने की चाहत थी। धीरे-धीरे ये विचार मजबूत होते गए। आज वो पब्लिक के बीच इतने लोकप्रिय हो चुके हैं कि हर उम्र का व्यक्ति उन्हें अपना मानता है।