बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को भाजपा पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि, देश में घोषित नहीं अघोषित आपातकाल है। भाजपा के खिलाफ जो भी बोलेगा उसे षड्यंत्र के तहत किसी न किसी मामले में फंसा दिया जाएगा। जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर चल रहे मानहानि के मुकदमे में दोषी पाए जाने के संबंध में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, इसके लिए केंद्र सरकार और भाजपा जिम्मेदार है। तेजस्वी यादव ने कहाकि, राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। यह एक्शन यह भी दिखाता है कि, मोदी जी घबराए हुए हैं और वह 2024 के आमचुनाव के लिए तैयार नहीं है। इसलिए विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ ऐसी कार्रवाई की जा रही है। यह कुछ दिन और रहेंगे तो लोकतंत्र संविधान को खत्म कर देंगे।