राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी ने कहा कि ये नीतीश कुमार नकलची लोग हैं। हमारी हर योजना, घोषणा एवं विज़न की कॉपी कर लेते है। अपनी एक्स पर पोस्ट में तीखे तेवर के साथ उन्होंने लिखा कि पहले ये हमारी घोषणाओं का मजाक उड़ाते है। हमारी आलोचना करते है, उन्हें असंभव बताते है और आख़िर में बेशर्मी से हमारी ही योजनाओं की नक़ल करते है।