
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे। देखें वीडियो। (सोर्स: महुआ मोइत्रा एक्स पोस्ट स्क्रीनशॉट)
Mahua Moitra Egg Attack: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। वजह है तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर अड्डे से हमला। दरअसल, बुधवार को कोलकाता के एक रेस्टोरेंट में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सांसद महुआ मोइत्रा बातचीत कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। सड़क से खड़े होकर अड्डे फेंके गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि यह हमला बीजेपी समर्थकों ने किया है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें यह पहली बार नहीं है जब टीएमसी के किसी नेता को इस तरह विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी जैसे वरिष्ठ नेताओं पर भी अंडे फेंके जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे मामलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। तब ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला था।
इस बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा- “मैं सांसद महुआ मोइत्रा पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हाई कोर्ट के DGP को सही सुरक्षा उपाय पक्का करने के हालिया निर्देश के बावजूद पश्चिम बंगाल पुलिस की चुप्पी गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या ‘PORIBARTAN’ (परिवर्तन) का यही मतलब था? जब किसी चुने हुए प्रतिनिधि को सिर्फ इसलिए परेशान किया जाता है क्योंकि वह झुकने से मना कर देती। अधिकार का हर गलत इस्तेमाल एक निशान छोड़ जाता है और डराने-धमकाने का हर काम याद रखा जाता है। पॉलिटिक्स का रुख कई लोगों की उम्मीद से ज़्यादा तेजी से बदलता है।”
बीते कल ही अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि उनके आवास के बाहर सुबह एक व्यक्ति ने घर की पहली मंजिल की खिड़कियों पर बार-बार बड़ा पत्थर फेंका, जिससे शीशे टूट गए। उन्होंने इसे केवल कानून व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि हिंसा के संस्थागत रूप लेने का मामला बताया।
टीएमसी नेता ने सवाल उठाया कि घटना के समय पुलिस कहां थी और किसके इशारे पर आरोपी ने इस तरह का हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ऐसा माहौल बन गया है, जहां अपराध करने वाले लोगों को यह भरोसा रहता है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल जाएगा।
Updated on:
01 Jul 2026 06:19 pm
Published on:
01 Jul 2026 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
