
PM Modi's address in Rajya Sabha
PM Modi: राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस (Congress) पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ‘तुष्टिकरण’ के लिए काम नहीं करती है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है।
पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने संबोधन में कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) के साथ बुरा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि हमें केवल इतिहास पर ही गौर नहीं करना चाहिए। कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया था। वे उन्हें कितना नापसंद करते थे और बाबा साहेब ने जो कुछ भी कहा वह कांग्रेस के लिए विरोध का विषय था।
पीएम मोदी ने कहा हमारे देश में जब जब आरक्षण का विषय आया, उसे समस्या के समाधान के लिए सत्य को स्वीकार करने का काम नहीं हुआ। देश में विभाजन कैसे हो, तनाव कैसे पैदा हो, वही तरीके अपनाए गए। पहली बार हमारी सरकार ने एक ऐसा मॉडल दिया और सबके साथ, सबके विकास के मंत्र के साथ दिया। हमने सामान्य वर्ग के गरीब को 10% आरक्षण दिया। इस निर्णय का SC, ST और OBC समाज ने स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहेब को चुनाव में पराजित करने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। कभी भी बाबासाहेब को भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने बाबासाहेब की भावना का आदर किया। आज मजबूरी में कांग्रेस को जय भीम बोलना पड़ रहा है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए सबका साथ सबका विकास समझ से परे है। यहां हम सबके विकास की बात करते है। इस बारे में पहले भी बहुत कुछ कहा जा चुका है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा। इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया। किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया। उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं।
Published on:
06 Feb 2025 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
