24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आज का दिन इतिहास में काले दिन के रूप में लिखा जाएगा’, कांग्रेस सांसद ने ऐसा क्यों कहा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- हम बार-बार बोल रहे हैं कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई गई है, यह उसी का नतीजा है। वे दलितों और मुसलमानों को गाली समझते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Oct 06, 2025

CJI ओर जूता फेंकने की कोशिश पर बोले इमरान मसूद (Photo-IANS)

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे कोर्ट से बाहर ले गए और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी का नाम राकेश किशोर है। जूता फेंकने की कोशिश से पहले वकील ने चिल्लाते हुए कहा- 'सनातन का अपमान नहीं चलेगा।' इस घटना पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया दी है। 

क्या बोले इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- आज का दिन इतिहास में काले दिन के रूप में लिखा जाएगा। मुख्य न्यायाधीश संविधान के रक्षक हैं। उन पर जूता फेंकना कोई छोटी घटना नहीं है। वे इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते कि एक दलित भारत का मुख्य न्यायाधीश बना है। यह बाबासाहेब अंबेडकर का सपना था।

जाति और धर्म के नाम पर फैलाई जा रही नफरत

उन्होंने आगे कहा- हम बार-बार बोल रहे हैं कि देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैलाई गई है, यह उसी का नतीजा है। वे दलितों और मुसलमानों को गाली समझते हैं। हम दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। आप विश्वगुरु बनना चाहते थे, लेकिन भारत ने अपने दोस्त खो दिए हैं।

कांग्रेस ने बताई चौंकाने वाली घटना

वहीं इस घटना पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुई घटना भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक चौंकाने वाली है। भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश पर हमला करने का प्रयास न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह न्याय और कानून के शासन की बुनियाद पर भी खुला हमला है। यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है। यह संस्थाओं को कमज़ोर करने, ईमानदार आवाज़ों को डराने और न्यायपालिका में जनता के विश्वास को कम करने के एक निरंतर अभियान का परिणाम है।

क्या बोले सीजेआई

वहीं मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने उन पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अदालत में मौजूद वकीलों से कहा- इन सब बातों से विचलित मत होइए। हम विचलित नहीं हैं। इन बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता।