29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विशा शर्मा मौत: फोन रिकॉर्ड ने पति-ससुराल पक्ष को फंसाया, साल 2018 में अनीसिया बत्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ

Anissia Batra Twisha Sharma Case: दिल्ली की एयरहोस्टेस अनीशिया बत्रा और भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत लगभग मिलती जुलती है। शादी के कुछ महीनों में दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हुई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

May 29, 2026

Twisha Sharma Anessia Batra

ट्विशा शर्मा और अनीशिया बत्रा। (फोटो- ANI)

फेमस मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। शादी के सिर्फ कुछ महीने बाद ससुराल से संदिग्ध हालत में उनकी बॉडी मिली, जिसके बाद पति और ससुराल वालों पर दहेज-मारपीट के आरोप लगे। वहीं, फोन के मैसेज, कॉल रिकॉर्ड और व्हाट्सऐप चैट्स ने पति और सास को जेल तक पहुंचा दिया।

ये तो मामला ट्विशा का है, लेकिन आठ साल पहले दिल्ली की एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा के साथ भी लगभग यही हुआ था। दोनों मामलों में पति शुरुआत में बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन डिजिटल सबूतों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया।

ससुराल वालों पर क्या है आरोप?

33 साल की ट्विशा 12 मई 2026 को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी पर लटकी मिलीं। शादी को महज पांच महीने हुए थे।

परिवार का आरोप है कि पति समर्थ सिंह और सास (रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह) ने दहेज के लिए तंग किया, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया।

इस केस में पर्सनल फोन का गायब होना सबसे बड़ा मुद्दा बना। ट्विशा के दोस्त और परिवार कहते हैं कि काम वाला फोन तो तुरंत मिल गया, लेकिन पर्सनल फोन जिसमें चैट्स, वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग थीं, कई दिनों तक छिपाकर रखा गया।

डिलीटेड चैट्स रिकवर करने की कोशिश

अब परिवार के फोन से कई डिलीटेड चैट्स रिकवर करने की कोशिश चल रही है। सास गिरिबाला सिंह के 46 अलग-अलग नंबरों से मौत के आसपास की कॉल डिटेल्स सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

इनमें जज, आईएएस, आईपीएस और सीसीटीवी वाले तक के नंबर थे। सीबीआई अब जांच कर रही है। समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह दोनों को रिमांड पर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठे हैं और दूसरी ऑटोप्सी हुई। अब ट्विशा का परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

2018 का अनीसिया बत्रा केस

दिल्ली में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा ने 13 जुलाई 2018 को पंचशील पार्क वाले घर की टेरेस से कूदकर अपनी जान दे दी। पति मयंक सिंहवी ने इसे आत्महत्या करार दिया था। लेकिन अनीसिया के परिवार ने मयंक सिंहवी और ससुराल पर दहेज व क्रूरता का आरोप लगाया। जब जांच हुई तो इस केस में भी फोन ने पूरा खेल पलट दिया।

मौत से ठीक पहले अनीसिया ने अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर लिखा था- 'मेरी मदद करो, मेरे पति ने मुझे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर रखा है।' वहीं, अनीसिया ने अपने परिवार को एक मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था- 'उसे छोड़ना मत।'

इसके बाद, जांच के दौरान पति के फोन की लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और क्लोन फोन से पुरानी चैट्स, चोट की तस्वीरें सब बाहर आईं। पुलिस ने मयंक को गिरफ्तार किया।

दोनों कहानियों में कितनी समानता

ट्विशा और अनीसिया के केस में काफी समानता है। दोनों केस में पहले मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिवार ने हत्या या प्रेरित आत्महत्या का दावा किया। दोनों में पति और ससुराल पर दहेज-क्रूरता के आरोप लगे।

दोनों केस में डेटा छिपाने का शक और डिजिटल सबूतों का अहम रोल देखा गया। ट्विशा केस की जांच अभी चल रही है, अनीसिया का मामला अदालत में पेंडिंग है।