20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वंदे मातरम्’ विवाद पर सियासत तेज, सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने का आरोप, तेजस्वी बोले- बिहार में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था

Samrat Choudhary: ‘वंदे मातरम्’ के दो अंतरे गाने के कांग्रेस के फैसले पर सियासत तेज हो गई है। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधा, जबकि तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anurag Animesh

Aug 20, 2026

Vande Mataram news

सम्राट चौधरी(फोटो-IANS)

Vande Mataram controversy: कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के शुरुआती दो छंद गाने के फैसले को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान करने का आरोप लगाया है।

सम्राट चौधरी बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के फैसले को लेकर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो छंद गाने का निर्णय उसकी तुष्टीकरण की राजनीति को फिर सामने लाता है। उन्होंने कहा कि 1937 के पुराने फैसले को दोहराकर कांग्रेस न सिर्फ बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना का अपमान कर रही है, बल्कि उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का भी अपमान कर रही है, जिन्होंने ‘वंदे मातरम्’ को अपना प्रेरणामंत्र बनाया था।

अमित शाह ने बताया ‘देशविरोधी’ फैसला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस कार्यसमिति के फैसले को ‘देशविरोधी’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ के बजाय केवल दो अंतरे गाने का फैसला संसद द्वारा बनाए गए कानून की खुली अवहेलना है। अमित शाह ने कहा कि 1937 में कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए ‘वंदे मातरम्’ को दो हिस्सों में बांटा और उनके मुताबिक, इसी से दो-राष्ट्र सिद्धांत को ताकत मिली और देश का विभाजन हुआ।

उन्होंने दावा किया कि ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर मोदी सरकार ने इस ऐतिहासिक गलती को सुधारते हुए पूर्ण गान को कानूनी स्वरूप दिया। शाह ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर फिर से वोट बैंक की राजनीति के लिए तुष्टीकरण का रास्ता अपनाने का आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को घेरा

इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बिहार को ‘पुलिस स्टेट’ बनाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का भी आरोप लगाया और सरकार से इस मुद्दे पर जवाब मांगा।