
IMD Weather Forecast: कई जगहों पर ठंड का अहसास होने लगा है लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी तक ठंड का कोई अहसास नहीं हो रहा है। लेकिन मौसम विभाग (IMD) क तरफ से इस पर बड़ा अपडेट (Weather Update) आ रहा है। बताया जा रह है अरब सागर में लो प्रेशर वाला एरिया बनने से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है, जिसके चलते अगले एक हफ्ते तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर में 50 से 55 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चलेंगी और अगले 7 दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। केरल में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेज अलर्ट रहेगा।
दिल्ली-NCR में अभी लोगों को उमस का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है की दिल्ली में ठंड का अहसास 15 या 20 अक्टूबर के बाद आखिरी हफ्ते में देखने को मिलेगा।
IMD के अनुसार आज केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
Updated on:
09 Oct 2024 12:03 pm
Published on:
09 Oct 2024 12:03 pm
