20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘120 दिन में सरकार को मत आंकिए’, प्रकाश राज ने CM विजय को लेकर क्यों मांगा एक साल का वक्त?

Prakash Raj on Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय की सरकार के कामकाज को लेकर अभिनेता प्रकाश राज ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 20, 2026

CM Vijay Prakash Raj

Tamil Nadu CM Vijay Prakash Raj (Photo-IANS/ANI)

Prakash Raj on Tamil Nadu CM Vijay : नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय थलापति की सरकार के कामकाज को लेकर अभिनेता प्रकाश राज ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ 120 दिन के कार्यकाल के आधार पर आंकना जल्दबाजी होगी। विजय को कम से कम एक साल का समय दिया जाना चाहिए, इसके बाद ही सरकार के प्रदर्शन पर टिप्पणी करनी चाहिए।

एएनआई के मुताबिक, तिरुचिरापल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रकाश राज ने कहा कि विजय केवल उन लोगों के मुख्यमंत्री नहीं हैं, जिन्होंने उन्हें वोट दिया है, बल्कि उन लोगों के भी मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया। ऐसे में उन्हें काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। प्रकाश राज ने कहा कि कम से कम एक साल का समय दिया जाना चाहिए, उसके बाद ही उनकी सरकार के प्रदर्शन पर टिप्पणी करनी चाहिए।

विजय को लेकर पहले भी जताई थी आशंका

प्रकाश राज ने कहा कि विजय को लेकर उनके मन में कई सवाल और आशंकाएं रही हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भी कई मुद्दों को सार्वजनिक तौर पर उठाया था। हालांकि, अब विजय चुनाव जीतकर सरकार बना चुके हैं और केवल 120 दिन के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। प्रकाश राज ने कहा कि अगर एक साल बाद भी सरकार उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करती है तो वह सवाल उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सरकार के पहले बजट तक इंतजार करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि तुरंत आलोचना करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ इसलिए कि हमें सत्ता में बैठे लोग पसंद नहीं हैं, हमें जल्दबाजी में उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए। हमें लोकतंत्र और जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

विजय की विदेश यात्रा पर भी बोले प्रकाश राज

विजय की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रकाश राज ने कहा कि विदेश जाना और अपने दोस्त अजित से मिलना कोई गलत बात नहीं है। उनके मुताबिक, असली सवाल यह होना चाहिए कि विजय जिस उद्देश्य से विदेश गए थे, क्या वह उसे पूरा कर पाए। प्रकाश राज ने कहा कि विजय ने दावा किया है कि उनकी यात्रा के दौरान कई हजार करोड़ रुपये के निवेश आए हैं। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि यात्रा का उद्देश्य कितना पूरा हुआ।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग