20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Crime : दिल्ली में 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, गाली देने को लेकर हुआ विवाद; दोस्त ने बताई पूरी घटना

दिल्ली के नारायणा इलाके में 18 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र सुमित की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुमित दिनभर घर पर रहने के बाद रात में अपने एक दोस्त के साथ बाहर गया था। इसी दौरान कुछ लड़कों से गाली-गलौज को लेकर उसका विवाद हो गया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 20, 2026

delhi crime

दिल्ली में 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या (Photo-IANS)

Delhi Crime : नई दिल्ली। दिल्ली के नारायणा इलाके में 18 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र सुमित की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुमित दिनभर घर पर रहने के बाद रात में अपने एक दोस्त के साथ बाहर गया था। इसी दौरान कुछ लड़कों से गाली-गलौज को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और आरोप है कि एक युवक ने चाकू निकालकर सुमित पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद सुमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो लड़के घर पहुंचे और दी वारदात की जानकारी

सुमित के पिता ने बताया कि घटना के बाद दो लड़के उनके घर पहुंचे और उन्हें बताया कि उनके बेटे को चाकू मार दिया गया है। पिता के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंचे तो चार लड़के सुमित को हाथ-पैर पकड़कर वापस ला रहे थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद सुमित को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गाली देने से शुरू हुआ विवाद

सुमित के दोस्त ने घटना के बारे में बताया कि दोनों साथ में चल रहे थे। इसी दौरान एक लड़के ने गाली दी। सुमित ने उससे पूछा कि वह गाली क्यों दे रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और फिर हाथापाई होने लगी। दोस्त के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी युवक ने चाकू निकाल लिया और सुमित पर हमला कर दिया। उसने दावा किया कि पहले एक युवक ने सुमित को चाकू मारा और उसके बाद आरोपी के भाई ने भी उस पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग