24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Today: दिल्ली में फिर बदला मौसम: एमपी में स्कूलों की छुट्टी घोषित, यूपी सहित इन राज्यों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

Monsoon IMD New Weather Alert Weather Update : देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Sep 2023, 7:37 AM IST

 Weather Update

Weather Update

New Weather Alert : देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला गया है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में घनघोर बारिश होने की चेतावनी जारी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आठ जिलों में रेड अलर्ट और 23 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। ऐसे में कई जिलों के कलेक्टरों ने दिनांक 16 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। यूपी सहित कई राज्यों में आज बारिश होेने के आसार है।


दिल्ली में अगले तीन दिनों होगी बारिश

दिल्ली में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह के समय अच्छी बारिश हुई। दिल्ली के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहे। इस समय बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों से ऐसा ही माहौल बना रहेगा। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी। वहीं, अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।


मध्य प्रदेश में कई जगह स्कूलों की छुट्टी

मध्य प्रदेश में बीते दिनों से कई जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वालों दिनों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। प्रदेश के आठ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 23 जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कई जिला कलेक्टरों ने दिनांक 16 सितंबर को छुट्टी घोषित कर दी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर तथा खरगोन जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए शनिवार को एहतियात के तौर पर कम से कम कक्षा 5 तक के बच्चों को स्कूल ना भेजें।

यूपी-राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वीराजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में 15-17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है। मध्यमहाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में 15 और 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है। अंडमान और निकोबार के विभिन्न क्षेत्रों में 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है। कोंकण और गोवा के विभिन्न क्षेत्रों में 16 और 17 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस मौसम में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।