11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जानिए 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: देश भर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 और 15 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है। उत्तराखंड के देहरादून और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Rain Today Meteorological Department issued Yellow Alert in a little while Rajasthan in these 4 districts rain with strong winds warning

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो पत्रिका)

Weather Update: दिल्ली-NCR में आज सुबह में आज सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। हिमाचल में पिछले 24 घंटों में चार जगह बादल फटे। इससे बाढ़ की स्थिति बन गई। बादल फटने के बाद शिमला में अचानक आई बाढ़ में कई पुल बह गए। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधम सिंह नगर में अति भारी बारिश की संभावना है। लिहाजा, प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। साथ ही, नदी और नालों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।

हरियाणा में भी बारिश का दौर जारी

हरियाणा में भी देर रात से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई हलकों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 16 अगस्त को भी अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट रहेगा। वहीं, अन्य जिलों का मौसम फिर भी साफ बना रहेगा।

यूपी, बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

यूपी और बिहार में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। लखनऊ में भारी बारिश के कारण विधानसभा कैंपस में पानी भर गया है। बारिश के चलते अलीगंज में 15 फीट सड़क धंस गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारी बारिश के चलते गंगा और यमुना अपने उफान पर है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है।

मौसम विभाग ने आज बिहार के 26 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर बिहार में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, सहरसा, अररिया, सुपौल, मुधबनी, दरभंगा के लिए अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा और कोसी में बढ़े जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोल दिए गए हैं।

एमपी में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। आज प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की बात कही है। एमपी में इस सीजन अब तक 29.9 इंच पानी गिर चुका है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। असम में भारी बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।