11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: उत्तराखंड-हिमाचल में IMD का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत 18 राज्यों में होगी बरसात

Weather Update: आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मौसम खलल डाल सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

weather update आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मौसम खलल डाल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रही बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने 15 अगस्त यानी आज के दिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का निरीक्षण किया।

हिमाचल में 24 घंओं में 50 से ज्यादा की मौत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ताडंव जारी है। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। 20 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। खोज और बचाव अभियान जारी है। खराब मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है।

देश के 18 राज्यों में बारिश
आईएमडी के मुताबिक आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली—एनसीआर सहित 18 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है।