30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, IMD ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट किया जारी

देशभर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लू के प्रकोप के बीच राजधानी दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली में अब मौसम का मिजाज करवट लेगा और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी ने तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 May 2022, 9:53 AM IST

वरदान साबित होगी भादों की बारिश।

वरदान साबित होगी भादों की बारिश।

देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। पिछले कई दिनों से लोग लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी ने लोगों अपने घरों में कैद रहने पर भी मजबूर कर दिया है। कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश ने लोगों की जीना मुहाल कर दिया है। लेकिन अब राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंलगवार को दिल्ली में मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत दिए हैं। आईएमडी के मुताबिक तेज हवाओं के साथ राजधानी में हल्की बारिश लोगों को लू की मार से राहत दे सकती है।

दिल्ली में बदल रही मौसम की चाल
मौसम की चाल अब राजधानी दिल्ली में बदलती नजर आ रही है। तापमान की बात करें तो 3 मई मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें - मौसम के बदले मिजाज गुजरात में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवाओं के बीच बारिश और ओले

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में सूरज की तपिश से भी राहत मिलेगी। यहां हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। हालांकि शाम होते होते तेज हवाओं के साथ दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभवाना बनी हुआ है। यानि बारिश के साथ ही दिल्ली में भीषण गर्मी के दौर से कुछ राहत जरूर मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि दिल्ली के साथ-साथ आस-पास यानी एनसीआर के इलाकों में भी सूरज की तपिश कुछ हल्की रहने की उम्मीद है। यहां भी दिन में बादल छाए रहने से लू के थपेड़ों से राहत मिलेगी और तेज हवाएं मौसम को खुशनुमा बना सकती हैं।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में रविवार को सुबह और शाम को चली तेज आंधी के बाद सोमवार को पारे की रफ्तार थोड़ी थमी रही। बीते कुछ दिनों से 41-42 डिग्री के बीच रहने वाला पारा सोमवार को सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदा बांदी के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें - 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी, तापमान में गिरावट से मिली गर्मी से थोड़ी राहत