30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम के बदले मिजाज गुजरात में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवाओं के बीच बारिश और ओले

  अमरेली जिले में बारिश के कारण सडक़ों पर बह उठा पानी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 2 May 2022, 10:18 PM IST

मौसम के बदले मिजाज  गुजरात में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवाओं के बीच बारिश और ओले

मौसम के बदले मिजाज गुजरात में कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवाओं के बीच बारिश और ओले

अहमदाबाद/राजकोट. गुजरात के विविध हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच सोमवार को अमरेली जिले के कुछ भागों में तेज हवा के बीच ओले और बारिश हो गई। जिससे गर्मी से कुछ हद तक निजात मिली है। हालांकि अहमदाबाद समेत विविध भागों में गर्मी का जोर यथावत रहा।
अमरेली जिले के खांभा, सावरकुंडला एवं राजूला कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम के मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिली है। सावरकुंडला के थोरडी, घनश्यामनगर, आदसंग समेत भागों में बारिश और तेज हवाओं के कारण कई मकानों से शेड उडऩे की भी खबर है। खांभा के भाणिया, नानूडी, पिपलाव समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण सडक़ों पर पानी बह उठा। इसी तरह से राजूला के मोटा आगरिया व अन्य गांवों में भी कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। अमरेली जिले में कहीं-कहीं ओले भी गिरे हैं। तेज हवाओं के बीच हुई बारिश और ओले की वजह से आम व प्याज समेत कुछ फसलों में नुकसान की आशंका भी व्यक्त की गई है।

सबसे अधिक रहा अहमदाबाद का तापमान
राज्य में सोमवार को भी अहमदाबाद सबसे अधिक गर्म रहा। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि पिछले दिनों (44) की तुलना में यह कम है। इसके अलावा गांधीनगर, कंडला में भी सोमवार को 42 डिग्री से अधिक तापमान पहुंच गया। अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में अधिकतम तापमान 41.8, सुरेन्द्रनगर 41.8, अमरेली 41.6, राजकोट 41.3 व भुज में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।