11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य, बंगाल का अगला CM कौन? अमित शाह ने कर दिया ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है।

2 min read
Google source verification
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। यहां 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। बंगाल के चुनावी माहौल कै बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बड़ा ऐलान किया है। अमित शाह के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है।

अमित शाह का ऐलान- बंगाल का बेटा बनेगा CM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर BJP पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत हासिल करती है तो राज्य का मुख्यमंत्री बंगाल का बेटा और बंगाली ही बनेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अमित शाह से पूछा गया कि सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य में से कौन मुख्यमंत्री बनेगा? सवाल के जवाब में शाह ने स्पष्ट रूप से कहा- मैं लोगों को भरोसा दिला सकता हूं कि बंगाल का ही कोई व्यक्ति, कोई बंगाली ही मुख्यमंत्री बनेगा।

BJP वंशवाद की पार्टी नहीं, योग्य नेता ही CM बनेगा

अमित शाह ने कहा कि भाजपा कोई वंशवादी पार्टी नहीं है। इसलिए चुनाव के बाद सक्षम और योग्य नेता को मुख्यमंत्री चुना जाएगा। अमित शाह ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर वंशवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि TMC में 'दीदी के बाद भतीजा' का फॉर्मूला चल रहा है।

अमित शाह का आरोप- पीड़ित कार्ड खेल रहीं ममता बनर्जी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सहानुभूति बटोरने के लिए पीड़ित कार्ड खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी ने अपने 15 साल के शासन में राज्य को विनाश की ओर धकेल दिया है।

बंगाल में TMC के सिंडिकेट राज का अंत होगा

बांकुरा जिले के छटना और ओंडा तथा पुरुलिया के बाघमुंडी में रैलियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा- ममता बनर्जी खुद को पीड़ित के रूप में पेश करती हैं। कभी पैर या सिर पर पट्टी बांधती हैं। इस बार चाहे पैर, सिर या हाथ पर पट्टी बांध लें, बंगाल की जनता आपको वोट नहीं देगी। अमित शाह ने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो TMC के सिंडिकेट राज का अंत करेगी और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में न्याय सुनिश्चित करेगी।