30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘एग्जिट पोल तो ठीक हैं, लेकिन हकीकत कुछ और है…’ बंगाल चुनाव पर उत्तराखंड CM धामी ने क्या कुछ कहा?

CM Pushkar Singh Dhami on Bengal Election: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा दावा किया है। एग्जिट पोल के बीच उन्होंने जमीन पर बदलाव का माहौल बताया है, जानें क्या कुछ कहा है?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Apr 30, 2026

CM Pushkar Singh Dhami on Bengal Election

CM Pushkar Singh Dhami on Bengal Election (AI Image)

West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि राज्य में इस बार बदलाव की लहर है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है। धामी ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सर्वे अपने स्थान पर हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और संकेत दे रही है।

जमीन पर बदलाव का माहौल

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद बंगाल में लोगों के बीच गुस्सा और बदलाव की इच्छा महसूस की है। उन्होंने कहा एग्जिट पोल ठीक हैं, लेकिन जब मैं वहां गया तो लोगों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी। बदलाव की लहर साफ नजर आ रही थी। मुझे पूरा विश्वास है कि बंगाल में इस बार डबल इंजन सरकार बनेगी।

TMC सरकार पर निशाना

धामी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण जनता अब बदलाव चाहती है। उनके मुताबिक, लोगों का गुस्सा चुनाव परिणामों में दिखाई दे सकता है।

एग्जिट पोल में क्या कहा गया?

पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद आए कई एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।

  • कुछ सर्वे में बीजेपी को 150 से अधिक सीटें मिलने की संभावना बताई गई।
  • वहीं TMC को कई एजेंसियों ने 100 के आसपास या उससे कम सीटें दी हैं।
  • हालांकि कुछ एग्जिट पोल में TMC को बढ़त भी दिखाई गई है।

इन अलग-अलग अनुमानों के चलते राज्य की राजनीति को लेकर असमंजस बना हुआ है।

रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाई उत्सुकता

इस बार पश्चिम बंगाल में मतदान का प्रतिशत काफी ज्यादा रहा। दूसरे चरण में करीब 92% से अधिक वोटिंग दर्ज की गई जो अब तक के सबसे ऊंचे आंकड़ों में से एक है। विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा मतदान का असर नतीजों पर अहम हो सकता है।

5 राज्यों के साथ बंगाल के नतीजे भी 4 मई को

असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही साफ होगा।