
West Bengal Exit Poll
West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल आना शुरू हो गया है। शुरुआती रुझानों और पोलस्टर्स के आंकड़ों में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिलती दिख रही है। 15 साल बाद पीछे जाती नजर आ रही है। असली नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद ही सामने आएगा।
पी मैट्रिज पोलस्टर के अनुसार सत्तारूढ़ टीएमसी 120-140 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं बीजेपी 146-161 सीटों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, पीएमएआरक्यू ने टीएमसी को 118-138, बीजेपी को 150-175 और कांग्रेस के 02-06 सीटें जीतने का अनुमान जताया जा रहा है।
पी मार्क एग्जिट पोल की माने तो पश्चिम बंगाल में बीजेपी को जीत मिलती नजर आ रही है। टीएमसी के खाते में 118-138 सीटें आने की संभावना है। वहीं, बीजेपी 150-175 सीटों के साथ पहले पायदान पर है। कांग्रेस को 02-06 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपल्स पल्स के पोल में पश्चिम बंगाल में ममता सरकार पर भरोसा जताया है। इस पोल के अनुसार बंगाल में टीएमसी 177–187 सीटें जीतेगी। वहीं, बीजेपी के खाते में 95–110 सीटें आ सकती है। कांग्रेस की बात करें तो 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
Poll Diary के अनुसार, बंगाल में टीएमसी को 99-127 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 142-171 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 3 से 5 वहीं अन्य को 5 से 9 सीटें मिल सकती है।
साल 2011 में टीएमसी के सत्ता में आने के बाद से हर विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने में कामयाबी हासिल की है। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएमसी ने 294 में से 215 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, भाजपा के खाते में 77 सीटें आई थी।
Published on:
29 Apr 2026 07:29 pm
