15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्शन में बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी, अब RG Kar रेप मामले को लेकर जारी किया नया ऑर्डर

RG Kar rape murder case latest news: आरजी कर कांड में पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत 3 अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू होगी। नए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने नया ऑर्डर जारी किया है।

2 min read
Google source verification
Suvendu Adhikari

बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी। (फोटो- ANI)

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पद पर बैठने के बाद से अब तक कई अहम फैसले ले चुके हैं। अब उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई बर्बर बलात्कार-हत्या की घटना पर नया ऑर्डर जारी किया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने कहा है कि पूर्व कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। यह फैसला RG Kar कांड की जांच में कथित लापरवाही और कवर-अप के आरोपों के बीच आया है।

जांच का फैसला क्यों लिया गया?

सीएम ने कहा कि जनता की मांग और न्याय की भावना को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। आरजी कर मामले में पुलिस की भूमिका पर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे।

डॉक्टरों के आंदोलन के दौरान अस्पताल में हुई तोड़फोड़, सबूतों के संभालने में कथित गड़बड़ी और शुरुआती जांच को लेकर कई शिकायतें आई थीं। नई सरकार अब इन सब पर सख्ती से कार्रवाई करना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक, विभागीय जांच में पूर्व कमिश्नर के कामकाज, फैसलों और घटना के समय की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अगर लापरवाही साबित हुई तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।

RG Kar कांड की यादें अभी ताजा

यह साल 2024 की घटना है। जिसमें अस्पताल के अंदर ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध के बाद पूरा देश गुस्से से भर गया।

जूनियर डॉक्टरों ने लंबा आंदोलन किया, सुरक्षा की मांग की और पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाए कि वे मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे।

उस समय विनीत गोयल कोलकाता पुलिस के कमिश्नर थे। उनके नेतृत्व वाली पुलिस पर आरोप लगा कि उन्होंने घटना को लेकर पारदर्शी तरीके से काम नहीं किया। अस्पताल में तोड़फोड़ के समय सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठे। बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

पुराने सवालों को फिर से खोल रही नई सरकार

अब नई सरकार इन पुराने सवालों को फिर से खोल रही है। नए सीएम शुभेंदु ने शपथ लेने के बाद से ही कानून-व्यवस्था और पुरानी घटनाओं में न्याय दिलाने का वादा किया था।

उधर, RG Kar पीड़िता की मां ने भी नई सरकार से उम्मीद जताई थी कि सच्चाई सामने आएगी। इस जांच को उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है। विपक्षी TMC की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है