19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने ली करवट! राजस्थान, दिल्ली और मध्यप्रदेश में ओलों-बारिश का कहर, फसल पर मंडराया बड़ा संकट

IMD Update: आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में गुरुवार से मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि उत्तराखंड में छिटपुट बर्फबारी की संभावना है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 19, 2026

Rajasthan weather alert, Rajasthan rain warning, orange alert Rajasthan, yellow alert Rajasthan, thunderstorm Rajasthan, lightning warning Rajasthan, hailstorm Rajasthan, Kota weather alert, Jhalawar rain alert, Sawai Madhopur weather, Tonk rain warning, Dausa weather news, Karauli weather alert, Jaipur weather update, Bharatpur rain alert, Ajmer weather warning, Bhilwara rain news, Churu weather alert, Dholpur rain warning, Sikar weather update, Alwar rain alert, Jhunjhunu weather news, Chittorgarh rain alert, Nagaur weather warning, Bikaner rain update, Bundi weather alert, Baran rain news, Sri Ganganagar weather, strong winds Rajasthan, heavy rain forecast Rajasthan, IMD Rajasthan alert, Rajasthan thunderstorm news, lightning death Bassi, Bassi lightning incident, Rajasthan weather today, Rajasthan rain forecast, sudden weather change Rajasthan, farmers concern Rajasthan rain, hail rain Rajasthan, Rajasthan breaking weather news

फाइल फोटो- पत्रिका

Weather Update: पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत के राज्यों में फागुन मास में तेज गर्जना व बिजली की चमक के साथ बेमौसम की बारिश हुई। वहीं हिमालयी रेंज में कई स्थानों पर छिटपुट व हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश हुई। तूफानी बारिश से मौसम में फिर से सर्द हवा का अहसास बढ़ गया है।

मौसम में आया बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव आया। दिल्ली व एनसीआर में बुधवार तड़के से दिन भर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी के लोगों की सुबह की नींद तेज गर्जना व बारिश की आवाज से खुली। दिन भर रुक-रुक कर बारिश से राजधानी तरबतर हो गई। बारिश से राजधानी के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

राजस्थान में गिरा तापमान

राजस्थान के पूर्वी भागों के जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, कोटा, पाली, बूंदी, बारां और ब्यावर सहित कई जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। इससे राजस्थान में कई जगहों के तापमान में 4 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

रबी फसलों को नुकसान

तेज गर्जना व बिजली की चमक के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब के खेतों में रबी की पकी व कटी हुई फसलों को नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच में हल्की व मध्यम स्तर की बारिश से गेहूं, चिया, अलसी, सरसों, अफीम की फसल को नुकसान से किसान चिन्ता से घिर गए हैं। ग्वालियर व नागदा में हल्की बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। किसानों ने फसलों के नुकसान के आकलन की मांग की है।

मौसम बदलाव के बाद प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली13–1526–28
जयपुर1622–27
उदयपुर15–1626–27
अजमेर15–1626–28
लखनऊ13–1525–27
चंडीगढ़11–1322–25
भोपाल17–1831–32
उज्जैन1831–32

तापमान में आएगी गिरावट

आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में गुरुवार से मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि उत्तराखंड में छिटपुट बर्फबारी की संभावना है। आगामी दो दिनों में दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, पुदुचेरी व अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह सहित कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें व बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान व दिल्ली समेत कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो दिन न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हल्की ठंड का असर रहेगा। उसके पांच दिन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।

एक और कम दबाव का क्षेत्र

मौसम के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है और तीव्र हो सकता है। इससे दक्षिण भारत का मौसम प्रभावित हो सकता है।