Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलन मस्क की SpaceX ने करवाई सुनीता विलियम्स की वापसी तो ISRO का आया ये रिएक्शन

Sunita Williams Comeback: नौ महीने बाद अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) की वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भी इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Mar 19, 2025

Sunita Williams Return from Space: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX ने नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) को नौ महीने बाद अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित वापस लाकर एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता का परिचय दिया। फ्लोरिडा तट पर SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट (SpaceX Dragon) के जरिए उनकी सफल लैंडिंग के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भी इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ISRO ने सुनीता विलियम्स की वापसी को सराहते हुए इसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम बताया। आइए जानते हैं ISRO ने इस मौके पर क्या कहा।

ISRO ने किया सुनीता विलियम्स का स्वागत

सुनीता विलियम्स की वापसी पर ISRO ने बधाई देते हुए कहा, ISS पर एक विस्तारित मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। NASA, SpaceX और USA की अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण! आपकी दृढ़ता और समर्पण दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों को प्रेरित करता रहेगा। DoS सचिव और ISRO के अध्यक्ष के रूप में, मैं अपने सहयोगियों की ओर से आपको हार्दिक बधाई देता हूँ और आपके आने वाले दिन की कामना करता हूँ। जब माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक विकसित देश बनने की दिशा में काम कर रहा है, तो हम अंतरिक्ष अन्वेषण में आपकी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहते हैं।

इसरो प्रमुख ने दी बधाई

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर पूर्व इसरो प्रमुख डॉ जी माधवन नायर ने कहा, "अंतरिक्ष समुदाय में हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है। यह लगभग नौ महीने तक चले बचाव अभियान का सफल समापन है।

सुनीता विलियम्स की सराहना

अंतरिक्ष विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सुनीता विलियम्स की वापसी को गौरव, गर्व और राहत का क्षण बताया। उन्होंने कहा, पूरा विश्व भारत की इस शानदार बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष की अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।

सुबह 3:27 बजे हुई लैंडिंग

सुनीता विलियम्स और उनके तीन साथी अंतरिक्ष यात्री अब स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकाले जा चुके हैं। सबसे पहले उनकी सेहत की जांच की जा रही है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट को पानी से बाहर निकालकर रिकवरी पोत पर ले जाया गया है, जहां आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

ये भी पढ़ें: वो 10 मिनट जब टूट गया Sunita Williams से संपर्क, आग के गोले में तब्दील हुआ कैप्सूल, फिर ऐसे हुई वापसी