
आरोपी फैयाज प्रेमजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Photo-X @priyadar_singh)
Faiyaz Premji Arrested: मुंबई में मुहर्रम के दिन बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने समय रहते एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जो कि लोगों के बीच जहरीले कैप्सूल बांट रहा था। आरोपी की पहचान फैयाज प्रेमजी के रूप में हुई है। दरअसल, कैप्सूल खान से करीब 11 लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
आरोपी फैयाज प्रेमजी मूल रूप से पुणे के विमान नगर में रहने वाला है। वह बीबीए ग्रेजुएज है। वह पुणे में पेंट रंग-रोगन का बिजनेस चलाता है। NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक फैयाज की मां और बहन ईरान में रहती है। 2019 से 2025 के बीच ईरान और इराक की कई यात्राएं भी कर चुका हैं। जिनमें से केवल पिछले एक साल में उसने 19 बार वहां का दौरा किया है।
ऐसे में पुलिस अब जांच कर रही है कि फैयाज ने इतनी विदेश यात्राएं क्यों की है? इसके अलावा आतंकी एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जयंत मीणा ने पुष्टि की कि कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड मिलाया गया था और आरोपी के पास इन्हें वितरित करने की कोई वैध अनुमति नहीं थी।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी जुलूस के दौरान लोगों को दर्द की दवा और इम्यूनिटी बूस्टर बताकर कैप्सूल बांट रहा था। वहीं जांच में सामने आया कि कैप्सूलों में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला रसायन मिला हुआ था, जिसका इस्तेमाल चूहे मारने की दवा में किया जाता है।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी फैयाज ने अपना मकसद भी बताया है। उसने कहा कि उसका मकसद जुलूस में शामिल लोगों को मारना था। इस दौरान फैयाज ने यह भी स्वीकार किया कि वह करीब 15 हजार लोगों को मारना चाहता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14,900 जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि बड़ी संख्या में कैप्सूल पहले ही लोगों में बांटे जा चुके थे।
इसके अलावा जांच में पता चला कि आरोपी ने 30 हजार खाली कैप्सूल और 50 किलोग्राम फॉस्फोरस का ऑर्डर भी दिया था।
इस पूरे मामले का खुलासा तीन महिला स्वयंसेवकों की सूझबूझ से हुआ। इनमें से एक महिला ने आरोपी को संदिग्ध तरीके से कैप्सूल बांटते देखा और उसे रोक लिया। महिला ने जब आरोपी से पूछा तो उसने इसे इम्यूनिटी बूस्टर बताया। शक होने पर महिलाओं ने कैप्सूल खोलकर देखा तो उसमें पाउडर भरा हुआ था। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद लाउडस्पीकर से अपील की गई कि जिन लोगों ने भी युवक से कैप्सूल लिए है, वह उसका सेवन नहीं करें। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी फैयाज को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।
Published on:
28 Jun 2026 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
