13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नासिक से हरियाणा तक बिछा जाल! कौन है शुभम खैरनार, जिसने NEET पेपर लीक को लेकर किए कई खुलासे

NEET-UG 2026 Paper Leak Mastermind: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक में महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार शुभम खैरनार की जांच के लिए अहम कड़ी साबित हो रही है।

2 min read
Google source verification
shubham-khairnar

आरोपी शुभम खैरनार

Who is Shubham Khairnar NEET Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। महाराष्ट्र के नासिक से 30 वर्षीय शुभम खैरनार नामक BAMS छात्र को हिरासत में लिया गया है, जो पूरे रैकेट की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है। CBI ने अब इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है और शुभम से पूछताछ जारी है।

पेपर लीक मामले में शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका

शुभम खैरनार नासिक जिले के नंदगांव का रहने वाला है और इंदिरानगर क्षेत्र में रहता था। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के इनपुट पर नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने उसे हिरासत में लिया। बाद में CBI की टीम पहुंची और आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया। जांचकर्ताओं का मानना है कि शुभम पेपर के ट्रेल को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

एक दिन भी कॉलेज नहीं गए शुभम

हैरान करने वाली बात यह है कि शुभम खुद मेडिकल बैकग्राउंड का है। वर्ष 2021 में उसने मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी में BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) कोर्स में एडमिशन लिया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, एडमिशन के बाद वह कॉलेज में कभी उपस्थित ही नहीं हुआ। कुलपति मुकेश तिवारी ने स्पष्ट किया कि उसकी कोई शैक्षणिक गतिविधि दर्ज नहीं है। इस तथ्य से जांचकर्ता यह आशंका जता रहे हैं कि क्या शुभम पहले से ही किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा था।

पैसे का लेन-देन और नेटवर्क

सूत्रों के मुताबिक, शुभम ने पुणे के एक आरोपी से कथित गेस पेपर (400 प्रश्नों वाला) 10 लाख रुपये में खरीदा। यह गेस पेपर असली NEET पेपर से काफी हद तक मैच कर रहा था। इसके बाद उसने इसे हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख रुपये में बेच दिया। लेन-देन एन्क्रिप्टेड ऐप/टेलीग्राम के जरिए हुआ। इस डील से उसने करीब 5 लाख रुपये का मुनाफा कमाया।

NEET पेपर लीक का यह नेटवर्क नासिक, पुणे, लातूर (महाराष्ट्र), राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ दिख रहा है। जांचकर्ता अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं कि असली पेपर कहां से लीक हुआ और कैसे विभिन्न राज्यों तक पहुंचा। शुभम से पूछताछ में और बड़े नाम सामने आने की उम्मीद है।