13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन होगा केरल का नया CM? आज ही सामने आ सकता है नाम, सोनिया गांधी के चलते फैसले में हो रही देरी

Kerala Chief Minister Announcement: केरल में कांग्रेस की जीत के 8 दिन बाद भी सीएम का नाम सामने नहीं आया है। सोनिया गांधी इसके पीछे मेन फैक्टर मानी जा रही हैं। जानिए कौन बनेगा केरल का अगला मुख्यमंत्री और वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में क्यों गुस्सा है?

2 min read
Google source verification
sonia kharge

सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। (फोटो- IANS)

केरल में कांग्रेस गठबंधन यानी यूडीएफ की बड़ी जीत के आठ दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। पार्टी हाईकमान दिल्ली में फैसला लेने की तैयारी में है, लेकिन सोनिया गांधी की रूटीन हेल्थ चेकअप की वजह से थोड़ी देरी हो गई है। कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ इलाकों में नाराजगी भी दिखने लगी है।

यूडीएफ की जीत के बाद सस्पेंस क्यों?

केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटें जीतकर साफ बहुमत हासिल किया। जीत के इतने दिन बाद भी CM फेस का ऐलान न हो पाना पार्टी के अंदर और बाहर सवाल खड़े कर रहा है।

केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि आज शाम तक नाम का ऐलान हो सकता है। उन्होंने बताया कि सभी चर्चाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं, बस हाईकमान से आखिरी फैसला आना बाकी है।

सनी जोसेफ ने कहा- कार्यकर्ता और नेता हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सोनिया गांधी अस्पताल में चेकअप के लिए गई थीं, इसलिए थोड़ी देरी हुई। नाम दिल्ली से ही घोषित किया जाएगा।

सोनिया की रिपोर्ट और हाईकमान की बैठक

दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रूटीन मेडिकल चेकअप कराया। चेकअप के बाद वे घर लौट आई हैं। जयराम रमेश ने इसकी पुष्टि की। इसी बीच, केरल के वरिष्ठ नेताओं से हाईकमान लगातार बातचीत कर रहा है।

कौन बनेगा CM? इन तीन नामों पर जोर

सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष के नेता वीडी सतीशन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला में से किसी एक को CM बनाए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। तीनों नेताओं के अपने-अपने समर्थक हैं और पार्टी अंदर ही अंदर इस पर मंथन कर रही है।

IUML की बैठक और मंत्रिमंडल की तैयारी

उधर, आईयूएमएल नेता पीके कुन्हालीकुट्टी ने भी कहा कि कांग्रेस अपना फैसला जल्द लेगी, उसके बाद गठबंधन स्तर पर चर्चा होगी। आईयूएमएल ने आज पनक्कड़ में आपात बैठक बुलाकर मंत्रिमंडल में अपनी हिस्सेदारी और संवैधानिक पदों पर बात की। अगर कैबिनेट में अतिरिक्त बर्थ नहीं मिली तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।