13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थलापति विजय के ज्योतिषी की नियुक्ति रद्द, चुनावी भविष्यवाणी से चर्चा में आए

Thalapathy Vijay OSD Appointment: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलापति विजय के करीबी माने जाने वाले ज्योतिषी थिरु रिक्की राधान की OSD नियुक्ति रद्द कर दी है।

2 min read
Google source verification
vijay radhan pandit

थलापति विजय के ज्योतिषी की नियुक्ति रद्द (Patrika Graphic)

Thiru Ricky Radhan Appointment: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के करीबी माने जाने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषी और स्पिरिचुअल मेंटर थिरु रिक्की राधान की नियुक्ति को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से राधान पंडित को ऑफिस ऑफ स्पेशल ड्यूटी (OSD) में नियुक्त करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब इस आदेश को रद्द कर दिया गया है।

चुनाव से पहले चर्चा में आए ज्योतिषी

राधान पंडित पिछले कुछ समय से तमिलनाडु की राजनीति में काफी चर्चा में हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले ही दावा किया था कि थलापति विजय की पार्टी टीवीके राज्य में बड़ी जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी। चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत हासिल कर राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश दिया।

जीत के बाद सीधे विजय के घर पहुंचे थे राधान पंडित

चुनाव नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद थिरु रिक्की राधान मुख्यमंत्री विजय से मिलने उनके आवास पहुंचे थे। वहां उन्होंने विजय को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में उनकी भूमिका और प्रभाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

जयललिता को भी दी सलाह

तमिलनाडु की राजनीति पर नजर रखने वाले कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के करीबी लोगों का कहना है कि जयललिता भी बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों से पहले राधान पंडित से सलाह लिया करती थीं।

40 साल से ज्योतिष से जुड़े राधान पंडित

थिरु रिक्की राधान पिछले चार दशकों से ज्योतिष और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। तमिलनाडु में उन्हें एक प्रभावशाली स्पिरिचुअल मेंटर के रूप में देखा जाता है। राजनीतिक नेताओं से लेकर आम लोग तक उनसे सलाह लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी राधान पंडित की बड़ी फॉलोइंग है, जहां वह नियमित रूप से ज्योतिष, आध्यात्मिकता और जीवन से जुड़े विषयों पर लोगों को मार्गदर्शन देते रहते हैं।

OSD नियुक्ति रद्द होने के बाद छिड़ी बहस

मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD पद पर उनकी नियुक्ति रद्द होने के बाद अब तमिलनाडु की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा सकते हैं, वहीं विजय समर्थकों का मानना है कि राधान पंडित केवल एक आध्यात्मिक सलाहकार की भूमिका निभाते रहे हैं।