
Pro-Pak slogans raised in Hyderabad stadium
मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के आईसीसी वर्ल्ड कप का 8 वां मुकाबला खेला गया। इस दौरान मैच देखने आए कुछ लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि दर्शक दिर्धा में बैठे कुछ लोग "जीतेगा भाई जीतेगा पाकिस्तान जीतेगा" जैसे नारे लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स का आया रिएक्शन
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए इस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिज़न्स का रिएक्शन आना शुरू हो गया है। एक यूजर ने लिखा, “उन्होंने 1947 में पाकिस्तान के लिए वोट किया था और हमेशा उसका समर्थन करते रहेंगे। ऐसे लोगों का भारत में कोई जगह नहीं होना चाहिए।”
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हैदराबाद जीतेगा भाई जीतेगा पाकिस्तान जीतेगा का जाप करता है। इसकी इजाजत है! लेकिन जब हम ऐसा कहते हैं, तो आप 'भारत माता की जय' का नारा लगाते हैं। यह शर्मनाक है, इसकी अनुमति नहीं है? फिर आप कहते हैं, 'हमारी कौम की देशभक्ति पर संदेह क्यों?'
एक ही मैच में लगे 4 शतक
बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिज़वान और अब्दुल्ला शफीक ने शानदार शतक बनाकर विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। विश्व कप के इतिहास में यह पहली बार था कि एक ही मैच में चार शतक लगे हों, जिसमें पाकिस्तान हाई स्कोरर रहा।
Updated on:
11 Oct 2023, 2:23 PM IST
Published on:
11 Oct 2023, 2:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.