7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति-पत्नी के बीच हुई नोंकझोंक, फिर अचानक महिला हुई गायब, कुएं में लाश मिलने से फैली सनसनी

Tribal Woman : कुंए में तैरती आदिवासी महिला का शव मिलने से नीमच के गांव में मचा हड़कंप, चार दिन से लापता थी महिला…..।

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Akash Dewani

Oct 28, 2024

Tribal woman

Tribal Woman : मध्य प्रदेश के नीमच से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दलपतपुरा गांव में अंबालाल नाम के व्यक्ति के घर में स्थित कुंए में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक महिला की लाश तैरती हुई दिखी। ग्रामीणों ने जब महिला के शव को बाहर निकाला तब उन्हें पता चला कि यह वही महिला है जो चार दिन पहले लापता हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

इस मामले में मृतक महिला दुर्गाबाई के मामा सुरेश भील ने आरोप लगाते हुए जानकारी दी है कि दुर्गाबाई का 15 दिन पहले उसके पति राजू लाल भील से विवाद हुआ था। इस विवाद की शिकायत जीरन थाने में दर्ज कराई थी। इस विवाद के बाद दुर्गाबाई अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रहने के लिए आ गई थी। फिर 4-5 दिन पहले दुर्गाबाई को एक कॉल आया था। कॉल में बात करने के बाद वह कहीं चली गई और फिर लापता हो गई। अब उसका शव कुंए में तैरता हुआ मिला है।

यह भी पढ़े - बिना ATM कार्ड और UPI के किसान से लाखों की ठगी, जानें पूरा मामला

ससुराल और मायके ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

मृतक के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं, दूसरी तरफ दुर्गाबाई के पति राजू लाल भील ने भी बयान दिया है कि विवाद के बाद से ही दुर्गा मायके में रह रही थी और उसके बाद वह ससुराल नहीं आई। आज मायके वालों की ओर से सूचना प्राप्त हुई की दुर्गाबाई की लाश कुएं में तैरती हुई मिली है। इस मामले में जीरन थाना पुलिस का कहना है कि महिला के लापता होने की शिकायत कल ही दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।