17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच में तीन फीट जमीन के लिए भाई-भाभी की हत्या

Land Dispute Double Murder: तीन फीट जमीन को लेकर दो सगे भाईयों में बीते 15 दिन से चल रहा था विवाद, भाई ने 8-10 साथियों के साथ मिलकर भाई-भाभी को पीट-पीटकर मार डाला, बेटा भी घायल।

2 min read
Google source verification
neemuch

land dispute double murder brother and sister in law killed, तीन फीट जमीन के लिए भाई-भाभी की हत्या (Source-patrika)

Neemuch Land Dispute: मध्यप्रदेश के नीमच से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां जावद क्षेत्र के एक गांव में महज तीन फीट जमीन को लेकर हुए दो सगे भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में भाई ने ही अपने सगे भाई और भाभी की बेरहमी से अपने साथियों के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि उनका बेटा घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों के बीच करीब 15 दिन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जो बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।

तीन फीट जमीन के लिए भाभी-भाभी की हत्या

नीमच जिले के कानका गांव में रहने वाले पूरणमल का तीन फीट जमीन को लेकर अपने ही सगे भाई रामनिवास से बीते करीब 15 दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह रामनिवास ने पूरणमल को बातचीत करने के लिए बुलाया। रामनिवास के साथ उसके 8-10 साथी भी पहले से ही खेत पर थे। जब पूरणमल खेत में पहुंचा तो रामनिवास और पूरणमल के बीच विवाद होने लगा और इसी दौरान आरोपियों ने पहले तो उसकी आंखों में लाल मिर्च झोंकी और फिर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। जब पूरणमल की पत्नी संपतबाई और बेटा जीवन उसे बचाने पहुंचे और आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। हमले में पूरणमल व उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटा घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों ने किया हंगामा

घटना के बाद घायल बेटे जीवन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच में भर्ती कराया गया हैं। यहां घटना से गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर चक्काजाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जिला अस्पताल में भी जमकर हंगामा किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से साफ इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी। एक घंटे से अधिक समय तक चले हंगामे के बाद परिजन शांत हुए।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने परिजन

घटना से गुस्साए परिजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मकान तोड़ने और आर्थिक मदद की मांग की। जावद एसडीओपी रोहित राठौर घटनास्थल कानका पहुंचे, वहीं सीएसपी किरण चौहान ने जिला अस्पताल में परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।