16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूलों में 50 हजार बच्चों को नहीं मिलेगा खाना, ये है वजह..

mp news: 3 करोड़ 20 लाख रूपये का बकाया, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किचन पर लटके ताले...।

less than 1 minute read
Google source verification
mid day meal

midday meal (file photo)

mp news: मध्यप्रदेश में लम्बे समय से राशि भुगतान नहीं होने के चलते शुक्रवार से जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में संचालित किचन पर ताले लटके मिलेंगे। नीमच जिले में भी आज से जिले के करीब 50 हजार बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलना बंद हो जाएगा। मध्य प्रदेश मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत एवं आंगनबाड़ी में कार्यरत समूह को भोजन पकाने की राशि का लम्बे समय से भुगतान नहीं हुआ है।

भुगतान न होने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल

लंबे समय से भोजन पकाने की राशि का भुगतान न होने और साथ ही अन्य मांगों के समर्थन में 22 अगस्त से प्रदेश भर के समूह संचालकों ने मध्याह्न भोजन पकाने में समर्थता व्यक्त की है। इसके साथ की किचन पर ताले लटका दिए हैं। अब जबतक मध्यान भोजन एवं आंगनवाड़ियों में कार्यरत समूहों को बकाया भुगतान नहीं हो जाता तक तक भोजन कक्षों पर ताले ही लटके रहेंगे। जिले के 830 समूह संचालक एवं 1200 महिला रसोइयां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।

50 हजार बच्चों को नहीं मिलेगा खाना

मिड-डे मील बनाने वाले समूहों व महिला रसोइयां की सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले के 869 माध्यमिक और 375 प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत करीब 50 हजार बच्चों के मध्याह्न भोजन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर यह बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित रहेंगे। जिले की समस्त आंगनबाड़ी में भी हजारों बच्चों को प्रधानमंत्री पूरक पोषण आहार अंतर्गत सुबह का नास्ता एवं भोजन नहीं मिल पाएगा। जिले के 830 समूह संचालक एवं 1200 महिला रसोइयों का पिछले 4 माह का औसत 3 करोड़ 20 लाख रुपए बकाया है। एक माह का औसत 80 लाख रुपए बनता है। जबतक राशि का भुगतान नहीं होगा किचन पर ताले लगे रहेंगे।