
ऐसे कर सकते हैं किसान अपनी आय दोगुनी
नीमच. क्षेत्रीय-सह-सुविधा केन्द्र मध्य क्षेत्र जबलपुर एवं सामान्य वनमण्डल नीमच द्वारा राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड दिल्ली के तत्वावधान में एक दिवसीय औषधीय पौध कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नीमच जिले के 50 से अधिक प्रगतिशील कृषकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में राजस्थान के कुचामन सिटी के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सदस्य राकेश चैधरी ने क्षेत्र विशेष के अनुकूल औषधीय पौधों की खेती अपनाकर अपनी आय दुगुनी करने के लिए खेती की उन्नत तकनीक, विदोहन, मूल्य संवद्र्धन, ग्रेडिंग एवं विपणन के बारे में विस्तार से बताया तथा औषधीय पौधों की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीके भी बताए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएमपीबी दिल्ली के डा. संतोष शर्मा ने बोर्ड की विभिन्न योजनाओं एवं एनएमपीबी तथा सीडेक द्वारा संयुक्त रूप से विकसित मोबाईल एप ई.चरक के बारे में विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्रीय.सह.सुविधा केन्द्र मध्य क्षेत्र जबलपुर के डा. परवेज जलील ने औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि के लिए उच्च गुणवत्तायुक्त रोपण सामग्री के उपयोग पर सारगर्भित जानकारी प्रस्तुत की।
कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सीपी पचोरी एवं डा. एसएस सारंगदेव ने पारम्परिक खेती के साथ.साथ औषधीय पौधों की आधुनिक खेती के लिए कृषि विज्ञान केन्द्रों की भूमिका पर प्रकाश। उद्यानिकी विभाग के डॉ. एसएस सारस्वत ने अश्वगंधा की उन्नत खेती के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कृषि उपज मण्डी नीमच के मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने कृषकों को मण्डी में उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी के साथ ई.नेम मोबाईल एप के बारे में जानकारी दी। नीमच के मांगीलाल नागदा ने अपनी विशिष्ट शैली में आयुर्वेद के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ति के उपाय बताए। आरसीएफ सी जबलपुर के उपसंचालक एसके जैन ने औषधीय पौधों की खेती की कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों की औषधीय पौधों की खेती के विभिन्न चरणों एवं विपणन से संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया।
प्रशिक्षण उपरांत उपस्थित कृषकों को मण्डी इंस्पेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में मण्डी का भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन आरसीएफ सी जबलपुर के एसके जैन ने किया तथा आभार एके हजारी ने व्यक्त किया।
Published on:
14 Sept 2018 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
