28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार नाबालिग के साथ दो महिला गिरफ्तार

पूना के एनजीओ के साथ महिला सेल ने की कार्रवाई, एसपी की सूचना पर दबिश दी

2 min read
Google source verification

image

vikram ahirwar

Dec 11, 2015

रतलाम।
पूना की एनजीओ फ्रीडम फर्म की सूचना पर एसपी अविनाश शर्मा के आदेश पर महिला सेल व महिला बाल विकास विभाग की टीम ने जावरा ढोढर बांछड़ा के डेरों पर गुरुवार शाम को दबिश दी। इस दौरान मौके से अनैतिक व्यापार करते दो महिला व चार नाबालिग को हिरासत में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

महिला सेल की डीएसपी लीला मकवाना ने बताया कि शाम पांच बजे मिली सूचना पर महिला पुलिस थाना व महिला बाल विकास की टीम ने शाम साढ़े छह बजे ढोढर हाइवे पर स्थित बांछड़ा डेरों पर दबिश दी। इस दौरान दो मकानों से दो महिला संगीता पति सुरेंद्र व ऊषा पति विकास बांछड़ा सहित चार नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया। मौके से युवक फरार हो गए। सभी को लेकर महिला थाने पहुंची और नाबालिग के उम्र संबंधी सर्टिफिकेट मंगवाकर कार्रवाई की जा रही है। संगीता ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है।

चार दिन से रैकी

पूना की एनजीओ फ्रीडम फर्म के टीम के सदस्य अब्राहम हेंगडे ने बताया कि उनकी संस्था को ढोढर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने चार दिन जानकारी लेने के बाद एसपी को सूचित कर मदद मांगी। वह पूर्व में नीमच से भी एक नाबालिग को देह व्यापार के दल दल से छह माह पूर्व बाहर कर चुके है। पूरे देश में उनकी टीम नाबालिग से देहव्यापार के मामले में रेस्क्यू करती है।

एक्स-रे मशीन बंद होने से आई दिक्कत

ढोढर से देह व्यापार में पकड़ी नाबालिग लड़कियों की उम्र की जांच के लिए पुलिस उन्हें जिला अस्पताल मेडिकल कराने पहुंची। अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद मिली। एक्स-रे से कमर की हड्डी की जांच के बाद ही उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता था, बंद होने से पुलिस को जांच में दिक्कत आई।

एनजीओ ने दी सूचना

पूना की एक एनजीओ ने ऑफिस पहुंचकर नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने की सूचना दी थी। इस पर तुरंत महिला सेल डीएसपी मकवाना के नेतृत्व में टीम भिजवाकर कार्रवाई कराई गई है। कुछ संदिग्धों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है।

- अविनाश शर्मा,
एसपी रतलाम

ये भी पढ़ें

image