1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’, सबूत मिटाने वाले बयान पर AAP नेता संजय सिंह का पलटवार, भाजपा को जमकर सुनाई खरी-खोटी

AAP Sanjay Singh: दिल्ली शराब घोटाले के मामले के मामले में कोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ 23 आम आदमी पार्टी के नेताओं को बरी कर दिया गया। कोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली की सियासत में जमकर बवाल हो रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर […]

less than 1 minute read
Google source verification
AAP leader Sanjay Singh slammed the Delhi BJP

AAP Sanjay Singh: दिल्ली शराब घोटाले के मामले के मामले में कोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ 23 आम आदमी पार्टी के नेताओं को बरी कर दिया गया। कोर्ट के इस फैसले के बाद दिल्ली की सियासत में जमकर बवाल हो रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं के द्वारा एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए देखा गया। भाजपा के द्वारा आरोप भी लगे कि केजरीवाल इस मामले में सबूत से छेड़छाड़ किए हैं। अब इस बयान को लेकर राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने पटलटवार करते हुए भाजपा को 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' करार दे दिया है।

आपको बता दें कि संजय सिंह ने रविवार को एक सभा में संबोधन करने के दौरान भाजपा को जमकर लपेटते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल साइट एक्स पर अपलोड किया है। संबोधन के दौरान वह भाजपा के सबूत मिटाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार भाजपा की, ईडी भाजपा की, दिल्ली पुलिस भाजपा की, तो सबूतों से छेड़छाड़ केजरीवाल कैसे कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेता दावा कर रहे थे कि उनके पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ट्रक भर-भरकर सबूत हैं, लेकिन जब अदालत ने केजरीवाल को बरी कर दिया, तो अब कहा जा रहा है कि सबूत मिटा दिए गए। संजय सिंह ने इसे भाजपा की हताशा बताते हुए कहा कि यह स्थिति बिल्कुल “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसी है और सच सामने आने के बाद भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं बचा है।