
धर्मेंद्र प्रधान का रिजाइन के बाद अभिजीत दीपके का बयान
Cockroach Janta Party victory statement: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके का एक और बड़ा बयान सामने आया है। जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इस बयान ने माहौल को और गर्मा दिया है।
दरअसल, इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा है कि 'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। और यह इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप लोग डरेंगे नहीं, अगर आप लोग इस सरकार के आगे झुकेंगे नहीं, तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं।' दीपके ने इस घटनाक्रम को छात्रों के संघर्ष और अटूट हौसले की जीत बताया। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और न्याय के लिए बिना किसी डर के आवाज उठाते रहें।
जंतर-मंतर पर कई दिनों से डटे छात्रों और कार्यकर्ताओं के बीच अभिजीत दीपके के इस बयान को एक बड़े विजय संदेश (Victory Message) के रूप में देखा जा रहा है। बयान के सामने आते ही प्रदर्शन स्थल पर ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ जश्न शुरू हो गया। हालांकि, सीजेपी नेताओं का कहना है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सिर्फ एक शुरुआत है और जब तक नीट अभ्यर्थियों की अन्य प्रमुख मांगें (जैसे पीड़ितों को मुआवजा और पुलिस बर्बरता पर कार्रवाई) पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन की रणनीति आगे भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और हजारों छात्रों द्वारा लगातार इस्तीफे की मांग की जा रही थी। हालांकि, इससे पहले सरकार की ओर से मंत्री के समर्थन की बात कही जा रही थी, लेकिन बढ़ते जनाक्रोश और छात्रों के दबाव के बाद शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा सौंप दिया है। इस घटनाक्रम को NEET आंदोलन से जुड़े छात्रों और युवाओं की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।
Updated on:
25 Jul 2026 03:23 pm
Published on:
25 Jul 2026 03:16 pm
