25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूम उठे CJP प्रदर्शनकारी, लगाए जोर-जोर से नारे

Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर सीजेपी प्रदर्शनकारी खुशी से गदगद हो गए हैं। छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Google source verification
NEET Paper Leak CJP Protest

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फोटो में CJP प्रदर्शनकारी (सोर्स: एक्स यूजर मुकेश माथुर)

NEET Paper Leak CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रदर्शनकारी जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवा डांस करते और नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री के पद से हटाना उनके लिए बड़ी जीत है।

जंतर-मंतर पर जीत का जश्न

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके मंच पर सामने आए। उन्होंने जोर से नारा लगाया। कहा- छात्र एकता जिंदाबाद। हम जीत गए। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन दुनिया झुकती है। उसे सिर्फ झुकाने वाला चाहिए। हमने कर दिखाया। हम जीत गए।

जंतर-मंतर पर मंच के माध्यम से अभिजीत दीपके ने खुद को कॉकरोच बताया। उन्होंने कहा- जल्दी नहीं जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाओ। एक आदमी को हीरो बनाने से देश बर्बाद हो चुका है। छात्रों की भीड़ ने जमकर तालियां बजाईं। नारे गूंजते रहे।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- आखिरकार, इस देश के स्टूडेंट्स की जीत हुई! धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। सभी NTA अधिकारियों को हटा दिया गया है। एजुकेशन सेक्रेटरी बदल दिए गए हैं।

दूसरे ने लिखा- डरो मत! यह डेमोक्रेसी है! हम ऐसे ही पीछे नहीं हटेंगे! धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है! लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए! उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए जिन्होंने गुंडागर्दी की! और याद रखना, कॉकरोच से पंगा मत लेना।

दीपके ने रखीं मांगें

जश्न के बीच दीपके ने दो नई मांगें रखीं। पहली मांग थी प्रदर्शन के दौरान शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई। प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं। दूसरी मांग और बड़ी थी। आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा मिले। हर परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छात्रों की मांग मान ली है। अब इन बातों पर भी ध्यान देना होगा।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पत्र

धर्मेंद्र प्रधान ने अपना पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि चार दशकों से छात्रों और शिक्षा सुधार के लिए काम कर रहे हैं। मजबूत शिक्षा सिस्टम ही मजबूत देश बनाता है। युवाओं की उम्मीदों का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया। नीट-यूजी में गड़बड़ियां सामने आने पर सरकार ने तुरंत कदम उठाए। सीबीआई जांच सौंपी गई। परीक्षा रद्द हुई। दोबारा परीक्षा हुई। अगले साल से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। बीस लाख से ज्यादा छात्रों के लिए परीक्षा सुचारू कराने की प्राथमिकता रही। राज्य सरकारों और जिला प्रशासन के सहयोग से 21 जून 2026 को परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले 10 दिनों से उनका मन दुखी था। मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग

CJP Protest