
आकृति सुतार केस में भाई मय सुतार ने किए खुलासे (Photo-IANS/ANI)
Akriti Sutar Death Case: दिल्ली की नवविवाहिता आकृति सुतार की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में आकृति के पति को दहेज के केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आकृति के भाई अमय का बयान सामने आया है। जिसमें उसने अपने जीजा के व्यवहार से संबंधित खुलासे किए हैं। मौत से पहले आकृति कितनी परेशान थी, वह भी बताया है। उन्होंने बताया कि आकृति को उम्मीद थी कि अगर वह नौकरी करना जारी रखेगी तो अपनी कमाई से धीरे-धीरे घर का सामान खरीद लेगी और ससुराल वालों के तानों को खत्म किया जा सकेगा। अमय ने बताया कि इसी सोच के साथ उन्होंने शादी के बाद फिर से काम शुरू किया, लेकिन नौकरी पर लौटने के सिर्फ चार दिन बाद ही उनकी मौत हो गई।
अमय ने बताया कि आकृति को बोला जाता था कि वह अपने घर से बेड, सोफा, अलमारी, फ्रिज और एसी जैसी जरूरी चीजें भी साथ नहीं लाई हैं। साथ ही 10 से 20 साख रुपये तक की मांग भी करते थे। अमय ने बताया कि आकृति हमेशा यही कहती थीं कि अब परिवार आर्थिक मुश्किलों से बाहर निकल रहा है, इसलिए वह उन पर बोझ नहीं बनना चाहतीं। उन्होंने भाई से कहा था कि वह नौकरी करती रहेंगी और धीरे-धीरे अपनी कमाई से सारा सामान खरीद लेंगी।
आकृति के छोटे भाई अमय सुतार के अनुसार, उनके पिता की साल 2019 में कैंसर से मौत हो गई थी। लंबे इलाज के कारण परिवार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया था। ऐसे समय में आकृति ने परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई थी। उनका सबसे बड़ा सपना अपने भाई को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था। यही वजह थी कि शादी के बाद भी वह नौकरी छोड़ना नहीं चाहती थीं और अपने पैरों पर खड़े रहकर जिंदगी आगे बढ़ाना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि शादी से पहले ससुराल वालों को आकृति क जॉब करने से कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन शादी के बाद जब वह जब करने लगी तो उन्हें दिक्कत होने लगी।
अमय ने बतायाा कि उनकी बहन के फोन पर पति अरस्तू सिक्का का पूरा कंट्रोल था। अगर फोन का पासवर्ड बदल जाता तो उस पर दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगाया जाता था। वह फोन की हर गतिविधि पर नजर रखते थे और इसी बात को लेकर कई बार मारपीट और गाली-गलौज भी करते थे। आगे उन्होंने बताया कि अगर वह कभी उन्हें नमस्ते करना भी भूल जाते थे, तो अरस्तू इसे बड़ा मुद्दा बनाकर आकृति से शिकायत करते थे। अमय ने एक और खुलासा करते हुए कहा कि जब आकृति ने परिवार को प्रताड़ना की जानकारी दी तो उसे (अमय) को पिटवाने और नौकरी से निकलवाने तक की धमकी दी।
अमय का कहना है कि एक बार उनकी बहन ने परिवार के बताया था कि अरस्तु ने उसे थप्पड़ मारा। तब तक सभी को लग रहा था कि पति-पत्नी के बीच का साधारण सा विवाद है लेकिन आकृति ने 3 जुलाई को पहली बार सब कुछ परिवार को खुलकर पूरा सच बताया कि शादी के बाद से उन्हें लगातार मारपीट, धमकियां और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। अमय के अनुसार, शादी के बाद आकृति पहले की तुलना में काफी शांत रहने लगी थीं।
Updated on:
07 Jul 2026 10:37 am
Published on:
07 Jul 2026 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
