5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्यार के चक्कर में पाकिस्तान गई अंजू अब लौटेगी भारत! जानिए क्या है वजह

Anju To Return To India From Pakistan: फेसबुक के दोस्त नसरुल्लाह से शादी करने के लिए भारत से पाकिस्तान जाने वाली अंजू अब जल्द ही भारत लौटेगी। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
anju_and_nasrullah.jpg

Anju and Nasrullah

कुछ महीने पहले अंजू-नसरुल्लाह का प्यार हर तरफ चर्चा का विषय बन गया था। भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू फेसबुक पर बने दोस्त नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान चली गई थी और उससे 25 जुलाई को शादी कर ली थी। अंजू अपने पति अरविंद, 15 साल की लड़की और 6 साल के लड़के को छोड़कर अपने प्यार के लिए पाकिस्तान चली गई थी। उसके बाद पाकिस्तान सरकार की तरफ से भी अंजू को इस बात की मंजूरी मिल गई थी और उसका वीज़ा भी एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। पर अब अंजू जल्द ही भारत लौटने वाली है।


क्या है अंजू के भारत लौटने की वजह?

दरअसल अंजू के वर्तमान पति नसरुल्लाह ने जानकारी दी कि अंजू पिछले कुछ समय से अपने बच्चों को यद् करके परेशान हो रही थी। ऐसे में बच्चों से मिलने के लिए अंजू भारत आएगी। इसके लिए अंजू इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) लेगी, जिसके लिए उसने आवेदन भी कर दिया है। हालांकि इसकी प्रोसेस में थोड़ा समय लगता है क्योंकि ये लंबी प्रोसेस होती है। एनओसी मिलने के बाद अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए भारत आएगी।


अब पाकिस्तान ही है अंजू का घर

नसरुल्लाह ने यह भी साफ कर दिया कि अब पाकिस्तान ही अंजू का घर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद अंजू ने उस्लाम अपना लिया था और नाम बदलकर फातिमा कर लिया था। वह नसरुल्लाह के साथ खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में एक गांव में रहती है और अपने बच्चों से मिलने के बाद वापस पाकिस्तान लौट जाएगी।

यह भी पढ़ें- रूस के दागिस्तान में एयरपोर्ट पर ज़बरदस्ती घुसे फिलिस्तीनी समर्थक, इजरायलियों पर हमला करने की थी साजिश