दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए ऑटोमोबाइल कंपनियाँ नई और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पेश कर रही हैं। इस मामले में सिर्फ बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ ही नहीं, स्टार्टअप्स भी शामिल हैं और अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खास अंदाज़ में पेश कर रही हैं। कुछ समय पहले ही अमरीका (United States of America) बेस्ड एक स्टार्टअप ऐप्टेरा (Aptera) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का डेल्टा वर्ज़न पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर्ड ही नहीं, बल्कि सोलर पावर्ड (Solar Powered) भी होगी। अब कंपनी ने इस सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च एडिशन को भी पेश कर दिया है।