
NEET परीक्षार्थियों को केजरीवाल का संदेश, फोटो सोर्स- IANS
Arvind Kejriwal NEET Students Motivation: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की सलाह दी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि NEET की परीक्षा दो बार देना कोई मजाक नहीं है। एक बार परीक्षा देने में ही नानी याद आ जाती है, लेकिन आप लोगों को घबराना नहीं है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखिए और बिल्कुल शांत मन से परीक्षा दीजिए।
आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'Hello Bachchon! All the best for your NEET exam, सारा तनाव अब एक तरफ रख दो। । You’ve got this, केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और तैयारी पर विश्वास रखें तथा बिना दबाव के परीक्षा दें।
इससे पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NEET-UG परीक्षा विवाद और टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को रोकने के नाम पर पूरे टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाना तर्कसंगत नहीं है। केजरीवाल ने इस कदम को 'हास्यास्पद' बताते हुए सवाल उठाया कि कुछ लोगों की गतिविधियों के कारण करोड़ों उपयोगकर्ताओं को क्यों परेशान किया जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेपर लीक रोकने के नाम पर टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाना समस्या का वास्तविक समाधान नहीं है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार नए-नए उपायों की घोषणा कर रही है, लेकिन परीक्षा प्रणाली में मौजूद खामियों को दूर करने में विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक एक बड़े संगठित नेटवर्क का हिस्सा है, जिसमें भारी धनराशि का लेन-देन होता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस काले कारोबार से जुड़े पैसों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित करने में किया जाता है। केजरीवाल ने कहा कि जब तक छात्र, अभिभावक और आम लोग मिलकर व्यवस्था में बदलाव की मांग नहीं करेंगे, तब तक पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना मुश्किल होगा।
Updated on:
19 Jun 2026 01:15 pm
Published on:
19 Jun 2026 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
