11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल कोविड-19 संक्रमित, CJI को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दी जानकारी

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। CJI को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Attorney General KK Venugopal tests Covid positive, Solicitor General Tushar Mehta informed the Chief Justice of India N V Ramana

Attorney General KK Venugopal tests Covid positive, Solicitor General Tushar Mehta informed the Chief Justice of India N V Ramana

भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन वी रमना को दी है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अभी कुछ दिन पहले हीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। वह कोरोना से संक्रमित होने के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।

वहीं बात करें अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की तो वे इससे पहले भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। उनके साथ साथ उस समय स्टाफ का एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बता दें, भारत में पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 20 हजार के ऊपर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 20,409 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 32 लोगों की मौत हुई है, उनमें से पश्चिम बंगाल में 7, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं उत्तराखंड में दो-दो और चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार ने किया बड़ा फैसला, बाल विवाह हुआ तो पद से हटाए जाएंगे इलाके के मुखिया