7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कार में मिला SDO का शव, दरवाजे थे लॉक, अंदर बज रहे थे गाने, पुलिस ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला

Baghpat SDO death news: बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे एक कार में हरियाणा के SDO का शव मिला। कार के दरवाजे अंदर से लॉक थे और म्यूजिक चल रहा था। पुलिस ने शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला, जाने पूरी घटना
2 min read
Google source verification
NEET Student Death

सांकेतिक इमेज- पत्रिका

Haryana SDO Deepak Kumar death: बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक कार के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कार किशनपुर बराल में बन रहे सीएनजी पंप के पास खड़ी मिली थी। मृतक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर नगर निगम में तैनात SDO दीपक कुमार के रूप में हुई है। कार के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और उसमें म्यूजिक चल रहा था। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बागपत पहुंच गए।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के पुलिस की टीम दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान किशनपुर बराल पर बन रहे पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस जब कार के पास पहुंची तो देखा कि उसके सभी दरवाजे अंदर से लॉक थे और अंदर धीमी आवाज में म्यूजिक चल रहा था। पुलिस ने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब कार के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।

युवक के मुंह से निकल रहा था खून

पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक अचेत हालत में मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल इस मामले को पुलिस हर एंगल से जांच करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसके मोबाइल पर परिजनों की कॉल आ गई। पुलिस ने फोन रिसीव कर परिवार को घटना की जानकारी दी। मृतक की पहचान पलवल निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दीपक यमुनानगर नगर निगम में SDO पद पर तैनात थे और यमुनानगर से अपने घर पलवल जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। जांच पड़ताल जारी है लेकिन मौत कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग