28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में वन विभाग अधिकारी शंभू प्रसाद के कई ठिकानों पर छापा, भ्रष्टाचार के मामले में EOU की कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के वन विभाग में सहायक उद्यान निदेशक के पद पर तैनात शंभू प्रसाद के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Jun 2022, 12:09 PM IST

बिहार में वन विभाग अधिकारी शंभू प्रसाद के कई ठिकानों पर छापा, भ्रष्टाचार के मामले में  EOU की कार्रवाई

बिहार में वन विभाग अधिकारी शंभू प्रसाद के कई ठिकानों पर छापा, भ्रष्टाचार के मामले में EOU की कार्रवाई

बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। भ्रष्टाचार को लेकर बिहार में आर्थिक अपराध शाखा (EOU) की कार्रवाई बिना किसी रोक-टोक के जारी है। दो दिन पहले ही ड्रग इंस्पेक्टर के घर में छापे के दौरान इतनी ज्याद नकद प्राप्त किए गए की उसे गिनते-गिनते रात हो गई। इसी क्रम में मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई ने मुजफ्फरपुर में सहायक उद्यान निदेशक के पद पर पदस्थापित शम्भु प्रसाद के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस छापेमारी में करीब आधा दर्जन टीमें लगी हुई हैं।

EOU के ADG नैय्यर हसनैन ख़ान से मिली जानकारी के मुताबिक, EOU को मुजफ्फरपुर में सहायक उद्यान निदेशक के पद पर तैनात शंभू प्रसाद द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अकूत परिसंपत्ति अर्जित करने की सूचना मिली थी। मंगलवार की सुबह से शुरु हुई छापेमारी में वन विभाग के अफसर के खिलाफ अब तक आय से 101% अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।

ADG नैय्यर हसनैन ख़ान ने बताया कि शम्भू प्रसाद ने अपने पद का दुरूपयोग कर 101% से अधिक अकूत परिसम्पत्तिया स्वयं तथा अपने परिजनों के नाम से अर्जित कर रखा है। इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी को लेकर विशेष न्यायालय से छापेमारी की अनुमति हासिल की गई।

यह भी पढ़ें: बिहार ड्रग इंस्पेक्टर के घर पर छापेमारी, 4 करोड़ कैश और 38 लाख के गहने बरामद

EOU टीम की रेड शम्भू प्रसाद के मुजफ्फरपुर स्थित सहायक उद्यान निदेशक कार्यालय, मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 6 परिसर के सामने अवस्थित किराये के आवास, पटना के पटेल नगर के रोड नंबर 8 स्थित मकान और पटना जिले के ही बेलछी स्थित फतेहपुर गांव में पैतृक आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में छापेमारी, मिला बम बनाने का सामान