इस कार्रवाई के तहत न केवल फार्म हाउसों पर एक्शन लिया जाएगा, बल्कि अरावली के साथ सटे जिन गांवों में लोगों ने वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया है, उन्हें भी हटाया जाएगा। वन विभाग ने ऐसे सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सात दिनों के अंदर वन विभाग की जमीन से खुद निर्माण हटा लें, अन्यथा विभाग की तरफ से कठोर कदम उठाए जाएंगे।