
दिल्ली: 1500 से 2000 रुपए में नकली जन्म प्रमाणपत्र बनाकर बेचते थे तीन शख्स, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सरकार के तमाम दावों के बावजूद भी बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम (इडीएमसी) ऑफिस के बाहर नकली प्रमाण पत्र बनाने वाले एक गिरोह को धर दबौचा है। पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन लोगों को बुधवार को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उसमें एक इग्नू का छात्र भी शामिल है। बता दें कि पुलिस ने इन तीनों आरोपियों की पहचान राजीव कुमार, अनुपम व करण के रुप में की है।
1500 से 2000 रुपए में करते थे प्रिंट
आपको बता दें कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजीव कुमार, अनुपम दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले हैं जबकि करण पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके का रहने वाला है। ये तीनों लोग अपने-अपने इलाके में 1500 से लेकर 2000 रुपए में नगर निगम के नकली जन्म प्रमाणपत्र बनाकर प्रिंट करने का काम करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से एमसीडी के 15 नकली जन्म प्रमाण पत्र व 20 खाली प्रफॉर्मा, एक कंप्यूटर व एक ब्लैक एंड वाइट प्रिंटर बरामद किया है।
जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये तीनों आरोपी कब से यह रैकेट चला रहे हैं और इनके साथ कोई अन्य लोग भी तो नहीं जुड़े हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन दोनों जगहों के अलावे किसी अन्य जगह पर भी तो यह धंधा नहीं चलाया जा रहा है। बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को शाहदरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने यह गुप्त सूचना दी कि नगर निगम के कार्यालय के बाहर कुछ लोग नकली जन्म प्रमाणपत्र बनाकर बेंचने का काम कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और फिर बुधवार को तीनों आरोपियों को धर दबौचा।
Published on:
23 Aug 2018 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
