14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kumar Vishwas Taunt: सुग्रीव ‘शीशमहल’ में चला गया, 50 लाख का टॉयलेट बनवा लिया…कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज

Kumar Vishwas Taunt: दिल्ली चुनाव के बीच कवि और कथावाचक कुमार विश्वास ने रामकथा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर करारा तंज कसा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि एक दो मित्र ऐसे होते हैं। जो सुग्रीव बनते हैं।

2 min read
Google source verification
Kumar Vishwas Taunt: सुग्रीव 'शीशमहल' में चला गया, 50 लाख का टॉयलेट बनवा लिया...कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज

Kumar Vishwas Taunt: सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कवि और कथावाचक कुमार विश्वास एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने रामकथा के दौरान भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता के हवाले से एक ऐसा बयान दिया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि बयान में कहीं भी उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं लिया है। यह बयान उन्होंने राम कथा के दौरान हनुमान जी और सुग्रीव पर चर्चा के दौरान दिया है।

कवि कुमार विश्वास ने क्या कहा?

पहले बॉलीवुड के कई कलाकारों को निशाना बना चुके कवि कुमार विश्वास का सोशल मीडिया पर एक 40 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शालिनी नाम की एक सोशल मीडिया यूजर्स अपने 'X' अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में रामकथा के दौरान कुमार विश्वास भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता पर बात शुरू करते हैं। इस दौरान कुमार विश्वास कहते हैं "हनुमान जी की पूजा इसलिए ज्यादा होती है, क्योंकि भगवान श्रीराम की मदद तो सुग्रीव ने की थी, लेकिन सुग्रीव के मन में संशय था। सुग्रीव प्रभु के काम को भूल गया। जिसने दिलाया उसे ही भूल गया। ऐसे मित्र अक्सर होते हैं। जो दिलाने वालों को भूल जाते हैं। मेरे भी एक दो रहे हैं। सुग्रीव रासरंग में व्यस्त हो गया। शुग्रीव 'शीशमहल' में चला गया, मजे लेने लगा। 50 लाख रुपए का टॉयलेट बनवा लिया"

यह भी पढ़ें : Delhi Election 2025 बना शीशमहल बनाम राजमहल का मुक़ाबला, AAP ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार

अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे हैं कुमार विश्वास

देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास अन्ना आंदोलन से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सरकार बनाने तक साथ रहे। उस दौरान वह अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते थे। हालांकि बाद में राज्यसभा सीट को लेकर कवि-कथावाचक कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच मतभेद हो गए। इसके चलते कुमार विश्वास ने राजनीति छोड़कर अपने लिए अलग रास्ता चुन लिया। इसके बाद कुमार विश्वास अक्सर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते नजर आते रहे हैं। अब एक बार फिर उनका ताजा बयान सुर्खियों में आ गया है।

दिल्‍ली का 'शीशमहल' बना सियासत का केंद्र

दरअसल, दिल्ली की सियासत में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के सीएम रहते बनाए गए सीएम हाउस को भाजपा ने 'शीशमहल' बताया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इसी 'शीशमहल' को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congres) आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पर हमलावर है। भाजपा और कांग्रेस का आरोप है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सीएम के लिए अलॉट किए गए सरकारी आवास की मरम्मत में धन की फिजूलखर्ची की है। साथ ही इसकी मरम्मत में करोड़ों रुपये का खर्च दिखाकर भ्रष्टाचार किया गया है।

दिल्ली में लोगों को 'शीशमहल' का मॉडल दिखाएगी भाजपा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा 'शीशमहल' को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस भी इसी मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का घेराव कर रही है। दिल्ली में चुनाव अभियान की शुरुआत में पीएम मोदी ने भी आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के विकास की जगह सिर्फ 'शीशमहल' पर ध्यान देने का आरोप लगाया था। अब भाजपा ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सिविल लाइंस बंगले (शीशमहल) का मॉडल रखने की योजना बना रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि जनता को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के रूप में यह मॉडल दिखाया जाएगा।